भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में कानपुर में भी जिला विकास प्राधिकरण कानपुर द्वारा लगातार शहर भर में लोगों को विधिक की जानकारी दी जा रही है और पेम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं ।इसी कड़ी में शनिवार को बीएनडी कॉलेज में भी अमृत महोत्सव को लेकर विधिक के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले न्यायाधीश यहां पर अपने विधिक के विचार प्रस्तुत करेंगे जिससे लोग उनकी विचारों को सुन सकें और विधिक की अच्छी जानकारी उन तक पहुंच सके । बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य विवेक द्विवेदी ने बताया कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है जहां आज हमारे कॉलेज में मुख्य अतिथि के रुप में न्यायाधीश आ रहे हैं क्योंकि हमारे यहां पर विधिक के कक्षाएं चलती हैं इसी को लेकर न्यायाधीश विधिक के छात्र छात्राओं को विधिक की जानकारी देंगे और उन्हें जागरूक भी करेंगे साथी उन्हें इस और मोटिवेट भी करेंगे कि जन जन तक सामाजिक न्याय लोगों तक पहुंचे। जिससे वे सभी उनकी निशुल्क मदद कर सके।
2021-11-13
