क्षेत्रों का जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्री विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया जा रहा

जिलाधिकारी अपडेट 13 नवंबर 2021 कानपुर नगर। जनपद कानपुर नगर में लगातार जीका प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्री विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने काजी खेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर, वहां की जा रही जीका के रोकथाम हेतु की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण कर ।जीका पॉजिटिव मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम की टीम द्वारा सर्वे किया गया कि नहीं ,इस पर परिजन द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि कंट्रोल रूम से आपके पास कॉल आई इस पर परिजनों द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम से सुबह-शाम कॉल आ रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0एन0 सिंह आदि सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *