लखनऊ अपडेट-
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP सुप्रीमो मायावती की माता जी का निधन l
बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया. मायावती अपनी माताजी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई l
जानकारी के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो की मां की उम्र 92 वर्ष थी. उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था l
13 नवंबर को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया l
मां के निधन की जानकारी होने के बाद मायावती दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं. मायावती के दिल्ली पहुंचने और बाकी परिजनों के इकट्ठा होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कि पिछले साल ही मायावती के पिता प्रभूदयाल का भी निधन हो गया था. उनकी उम्र 95 वर्ष थी. BSP की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मायावती की मां बहुत ही मिलनसार थीं. अपने सभी बच्चों को उन्होंने मेहनत के साथ आगे बढ़ाया. अपने अंतिम समय में भी वह परिवार के साथ रहीं l
