जिलाधिकारी कानपुर विशाखा ने की जलनिगम पर बड़ी कार्रवाई

कानपुर बिग ब्रेकिंग

जिलाधिकारी कानपुर विशाखा ने की जलनिगम पर बड़ी कार्रवाई,नई सड़क पर काम कर रही फर्म ने बिना अनुमति दुबारा की खुदाई पर लगाया 5 लाख का जुर्माना,फर्म हुई ब्लैक लिस्टेड l

कानपुर परेड से मूलगंज जाने वाली सड़क जिसको उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा सीवर लाइन हेतु काटा गया था। तथा जिसका निर्माण जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम द्वारा करा दिया गया था। उक्त नवनिर्मित सड़क को बिन अनुमति पुनः खुदाई करने संबंधी शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम द्वारा संबंधित फर्म के विरूद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 दर्ज करा दी है।

इसके अतिरिक्त संबंधित फर्म के विरूद्ध नगर निगम के द्वारा बिना अनुमति रोड काटे जाने पर सम्भावित मरम्मत व्यय का 05 गुना अर्थ दण्ड लगभग रू0 05-00 लाख भी अधिरोपित किया है साथ ही जिलाधिकारी द्वारा संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से ठेकेदारी हेतु निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र एवं हैसियत प्रमाण को निरस्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *