डेरापुर थाना क्षेत्र के कोरोवा गांव में मजदूर तौफीक अहमद ने फंदा लगाकर जान दे दी। पारिवारिक विवाद में जान देने की बात सामने आई है।
मजदूर 38 वर्षीय पुत्र तौफीक अहमद ने शुक्रवार देररात चुपचाप घर से निकलकर गांव के बाहर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को पत्नी नरगिस ने जब सुबह उन्हें बिस्तर पर नहीं पाया तो स्वजन संग खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर शव देख होश उड़ गए। पुलिस पहुंची और पूछताछ कि तो स्वजन ने पारिवारिक विवाद होने की बात कही। मौत से पत्नी के अलावा पुत्र फरमान, अरमान व मुबारक का रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में जान दी है l
