अगर जनता के पैसों से ही होगा क्षेत्र का विकास तो क्या जरूरत है पार्षद प्रतिनिधि की ?
फजल गंज वार्ड 20 की पार्षद राधा पांडे ने क्षेत्र की जनता से नल लगवाने के नाम पर वसूले लाखों रुपए
सत्ता के नशे में चूर पार्षद जी भूल गई कि वोट मांगने जाना पड़ेगा जनता के द्वार
वायरल वीडियो में पार्षद पति ने कर डाला अपने ही कार्यों का बखान
वायरल वीडियो में पार्षद पति ने जल कल विभाग पर की अभद्र टिप्पणी
कानपुर। कहते हैं अगर सत्ता का नशा सर चढ़कर बोलता है,तो भूल जाते हैं नेताजी अपनी मर्यादा।ऐसा ही कुछ मामला आया है फजलगंज वार्ड 20 से।बताया जा रहा है कि पार्षद राधा पाण्डेय के द्वारा क्षेत्र की जनता से घर घर नल लगवाने के नाम पर प्रत्येक घर से ₹15000 लिए गए।और इस बात की पुष्टि कोई और नहीं स्वयं पार्षद पति हनुमान पाण्डेय के द्वारा की गई।अगर जनता के पैसों से ही होना था क्षेत्र का विकास तो क्यों पहुंचे थे पार्षद प्रतिनिधि वोट मांगने के लिए जनता के द्वार।जहां एक तरफ जनता अपने कीमती वोट देकर नेता जी से आशा करती है कि नेता जी हमारे क्षेत्र का विकास कराएंगे मगर नेताजी तो अपनी ही जेब भरने में लग गए।क्षेत्र की जनता इतनी भोली है कि नेता जी के कहने पर क्षेत्र की जनता ने विकास के लिए लाखों रुपए दे डाले।पार्षद पति ने वायरल वीडियो में बताया कि मैंने किस तरह से क्षेत्र की जनता का पैसा उन्हीं के विकास कार्यों में लगाया।क्या विधायक जी को नहीं पता था की वार्ड 20 की पार्षद राधा पाण्डेय के द्वारा क्षेत्र की जनता से वसूले जा रहे हैं लाखों रुपए।जहां एक तरफ सूबें के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनता की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते हैं।वही उनके कुछ प्रतिनिधि उन योजनाओं का जनता को लाभ ना दिला कर जनता के पैसों से ही करा डालते हैं क्षेत्र का विकास।लगता है पार्षद जी को आने वाले चुनाव में जनता के समक्ष वोट मांगने नहीं जाना है।आखिर जनता कैसे करेगी पार्षद जी पर भरोसा।वायरल वीडियो में पार्षद पति ने जिस पानी के पाइप लाइन की बात की है उनका साफ तौर पर कहना है कि मैंने 4 फुट गहरी पाइपलाइन डलवाई है परंतु अगर वीडियो की बात की जाए तो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है ना तो 4 फुट गहरी पाइप पाइप लाइन है।घर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए जो पाइप पार्षद जी के द्वारा इस्तेमाल किया गया है,वो ना ही इतना मजबूत है कि जिसके लिए पार्षद जी को क्षेत्र की जनता से लाखों रुपए लेने पड़े।
