कानपुर नगर, दिनांक14 नवम्बर, 2021

मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्री आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आाज आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत दिनांक 02 अक्टूबर,2021 से कानपुर नगर एवं शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न विधिक साक्षरता कायक्रमों का समापन कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर,में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में मा0 जनपद न्यायाधीश,श्री आर0पी0 सिंह ने उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के अपलक्ष्य में मा0 उच्च्तम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत दिनांक 02 अक्टूबर,2021 से कानपुर नगर एवं शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न विधिक साक्षरता कायक्रमों का आयोजन दिनांक 14 नवम्बर,2021 तक किया गया है। उन्होनें बताया कि इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत कानपुर जनपद के सभी क्षेत्रों में निर्बल,गरीब,एवं असहाय तथा दिव्यांगों,महिलाओं एवं समाज के अन्य वर्ग के लोगों को विधिक साक्षरता के अर्न्ततगत उन्हें जागरूक करते हुये उनकोे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने तथा उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत रूप से जानकारी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा अधिवक्ताओं के सहयोग से प्रदान की गयी हैं।
उन्होनें कहा कि यदि आगे भी कोई गरीब,निर्धन एवं असहाय तथा दिव्यांग व्यक्ति जो मिले,तो उसे निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी, जिससे के गरीब वर्ग के लोगों तक के इसका लाभ प्राप्त हों एवं सभी व्यक्तियों को न्याय मिल सकें। उन्होनें आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत दिनांक 02 अक्टूबर,2021 से 14 नवम्बर,2021 तक कानपुर नगर एवं शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न आयोजित विधिक साक्षरता कायक्रमों की सफलता पर सभी को धन्वयवाद दिया। उन्हानें कहा कि विधिक साक्षरता कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने बार0एसोसिएशन,ग्राम प्रधानों,आशा, तथा अन्य लोगों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री असीम अरूण सहित श्री प्रथम कान्त,नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाल,कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा ़ित्रपाठी, प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा पा्रधिकरण,बार0एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री बलजीत सिंह यादव,एवं श्री राजेन्द्र तिवारी,सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें ।
