बाल दिवस पर थेलेसीमिया बच्चों के लिये हुआ रक्तदान

कानपुर l पुलिस कमिश्नरेट के प्रयास अपनो को बचाने का आवहान पर बाल दिवस के अवसर पर थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन श्री रामलीला सोसायटी व कानपुर हटिया होली मेला महोत्सव कमेटी के सयुक्त प्रयासों से रामलीला भवन मेस्टन रोड थाना मूलगंज कानपुर नगर मे किया गया था। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे से हुआ।12:30 बजे कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने शिविर मे आ कर रक्तदान करने वाले का उत्साह वर्धन कर सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र प्रदान किया यह शिविर साय 4 बजे तक चला हटिया होली महोत्सव कमेटी के 60 सदस्यों के साथ लगभग 80 लोगों ने रक्तदान किया कानपुर हटिया होली महोत्सव के ज्ञानेन्द्र विश्नोई,विनय सिह,सन्तोष बाजपेयी, कमल किशोर अग्रवाल, मुरालीधर बाजोरिया,अलोक अग्रवाल, व पुलिस विभाग के अधिकारी व मूलगंज चौकी इचार्ज अंकिता तिवारी पुलिस जनो ने सहयोगी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *