उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 59 वां स्थापना दिवस मनाया

कानपुर l उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद कानपुर नगर का 59वां स्थापना दिवस 14 नवम्बर 2021 दिन रविवार को आज प्रातः 11 बजे से सदर तहसील कानपुर नगर में बड़ी धूमधाम से जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरारी लाल शर्मा की स्मृति पर पुष्प भेंट कर सभी लेखपाल संघ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई!जिसमे संस्था के संस्थापक स्व0 मुरारी लाल शर्मा के विचारों के संबंध में गोष्ठी का आयोजन हुआ।सभा मे प्रमुख रूप से नरेन्द्र कुमार तिवारी, जिला मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष, के.के.मिश्रा जिला मंत्री,प्रभात कुटार,राजेश सिंह,रामकुमार श्रीवास्तव,ललित,सुनील शर्मा,विपिन साहू,आकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *