विभिन्न विद्यालयों के बीच से
बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर विद्यालय सिठमरा के बच्चों ने जीते चित्र कला के तीनों पुरस्कार
प्रंशी ने प्रथम, राजनंदिनी ने द्वतीय, खुशहाली ने तृतीय पुरस्कार कार जीता
राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने बाल दिवस पर बच्चों को ले जाकर कराया प्रतिभाग
मानव स्वजन फाउंडेशन और अर्पण फाउंडेशन ने बजरंग मंदिर सिठमरा में कराई बाल दिवस पर प्रतियोगिताएं
पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने बाँटे पुरस्कार
रूरा कानपुर देहात! बच्चे राष्ट्र की सर्वोत्तम सम्पत्ति हैं बाल दिवस पर मानव स्वजन फाउंडेशन और अर्पण फाउंडेशन ने बच्चों की चित्रकला और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता करके बच्चों में स्पर्धा पैदा करने का सराहनीय कार्य किया है उक्त बात निर्वतमान विधायक मिथलेश कटियार ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कही
इस अवसर पर समाजसेवक अमर सिंह पाल ने कहा कि ग्रमीण बच्चों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग छुपी हुई प्रतिभाएँ बाहर आती हैं और उनके ज्ञान संवर्धन होता है
चौकी इंचार्ज सिठमरा राकेश सिंह ने बच्चों को कानूनी अधिकार व पास्को एक्ट के बारे में बताया
इस चित्र कला प्रतियोगिता के तीनों पुरस्कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिठमरा की बालिकाओं ने जीते इसमें प्रंशी ने प्रथम, राजनंदिनी ने द्वतीय, खुशहाली ने तृतीय पुरस्कार कार जीता
इस प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय सिठमरा, सरस्वती ज्ञान मंदिर सिठमरा, श्री देवी साहब लाल विद्यालय और छोटे लाल पाल विद्यालय सिठमरा के कई गाँव के बच्चों ने प्रतिभाग किया
इस अवसर पर आदेश कुमार, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक नवीन कुमार दीक्षित, साक्षी,समाजसेविका मनोरमा पाल नरेंद्र कुमार पूतू भारती, सुशील कुमार, डायरेक्टर मनोज कुमार आदि उपस्थित थे l
