प्रताड़ना से तंग आकर तेजाब पी लिया

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने चाचा, चाची की प्रताड़ना से तंग आकर तेजाब पी लिया इसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया युवक को डॉक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई वहीं मृतक की बहन और पिता ने आरोप लगाया है कि चाचा फखरुद्दीन और चाची रुखसाना उसे पीटते थे मृतक मोनिश की मां का कुछ समय पूर्व भी इंतकाल हो गया था जिसके बाद से चाचा चाची लगातार प्रताड़ित कर रहे थे इस मामले में मोनिश ने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई वहीं मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए जिम्मेदार चाचा चाची को बताया है इसके साथ ही उसने अपने पिता पर भी चाचा चाची के साथ देने का आरोप लगाया है। वही युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *