समाजवादी व्यापार सभा ने दी 11,716 मृतक व्यापारियों को श्रद्धाजंलि

कानपुर l समाजवादी व्यापार सभा ने आज भाजपा के शासन में 2020 में आत्महत्या करने वाले 11,716 व्यापारियों को बड़े चौराहे पर कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की एनसीआरबी ( NCRB) के हाल ही में(नवम्बर 2021) जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की।आत्महत्या का मुख्य कारण लौकडाउन से जन्मी आर्थिक तंगी व लोन डिफ़ॉल्ट बताया गया है।2020 में पहले की तुलना में व्यापारियों में आत्महत्या की प्रवत्ति में लगभग 50 प्रतिशत तंक की बढ़ौतरी देखी गई है।यह भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का ही नतीजा है की आज हताशा में ,अपमान से टूट कर,बेउम्मीद होकर व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की देश में 2020 में व्यापारियों ने सबसे ज़्यादा आत्महत्या की है।यह आत्महत्या का प्रतिशत पहली बार देखने को मिला है जो कि बेहद दुखद है।इन आत्महत्याओं से पता चलता है की भाजपा के राज में भाजपा की नीतियों से व्यापारी कितने हताश हैं,टूटे हैं,परेशान हैं।संजय गर्ग ने कहा की भाजपा की तानाशाही नोटबन्दी,विसंगतिपूर्ण जीएसटी,बगैर तैयारी लौकडाउन,महँगाई,उत्पीड़न,बढ़ते अपराध की वजह से व्यापारी ऐसे कदम उठाने को मजबूर हुए। इन 11,716 व्यापारियों को आत्महत्या के लिए मजबूर भाजपा ने ही किया है।इनकी मौत की ज़िम्मेदार भाजपा की ही सरकार है।प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी व कानपुर मण्डल अध्यक्ष ह्ररप्रीत भटिया लवली ने कहा की भाजपा सरकार में वर्ष 2020 में परेशान होकर आत्महत्या करने वाले 11,716 व्यापारियों के लिए बड़े चौराहे पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर मांग रखी की मृतक व्यापारियों के परिवारों से भाजपा माफी मांगें क्योंकि व्यापारियों की मौत की उत्तरदायी केवल भाजपा है।नगर महासचिव मनोज चौरसिया ने कहा की व्यापारी समाज में भयंकर आक्रोश है।प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी व कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा की भाजपा व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर रही है,जबकि भाजपा की वजह से सबसे ज़्यादा व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं।
अभिमन्यु गुप्ता,कृपा शंकर त्रिवेदी,मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भटिया लवली, शुभ गुप्ता, मनोज चौरसिया,विनय कुमार,अमित पांडे बंटी,अजय शुक्ला , सागर साहू,राघवेंद्र तिवारी,सोनू वर्मा,राजुकमार गुप्ता,सुमित चंदेल,मो इमामुद्दीन,चंचल राय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *