हस्ताक्षर अभियान कर स्टेशनों को बालमित्र बनाने हेतु लोगों को किया जागरूक

कानपुर 16 नवंबर 2021 आज चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में स्टेशनों को बालमित्र बनाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए अनवरगंज स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना व बाल शोषण से मुक्त कराना है
हस्ताक्षर कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक माननीय आरएनपी त्रिवेदी व माननीय डिप्टी एसएस मुकेश कुमार ने अपने हस्ताक्षर करके किए इसके पश्चात उन्होंने बताया कि बच्चों की मदद के लिए रेलवे स्टाफ हर संभव मदद करेगा और दूसरों को स्टेशन परिसर को बालमित्र बनाने हेतु जागरूक किया
अनवरगंज स्टेशन परिसर में आयोजित हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से आये विचारों एवं बाल श्रम व बाल शोषण के विरोध व स्टेशन परिसर को बालमित्र बनाने हेतु लिखे गये शब्दों में प्रमुख रूप से लिखा था कि ‘‘ बाल मजूदरी हमारे देश में एक कलंक की तरह है जिसे जड़ से समाप्त करना चाहिए’’ , बच्चे हमारे देष का भविष्य है इन्हें मजदूर बनाकर देष का भविष्य न बिगाड़े, नवजात शिशुओं को बचायें 1098 डायल कर बतायें, बच्चे स्कूल जायेगं तभी आगे बढ़ पायेंगे, स्टेशन परिसर हम सबका है उसे साफ और स्वच्छ रखना है किसी भी बच्चे को परेशान नहीं करना है जीवन के संघर्ष से लड़ने दो, सेव चाइल्ड सेव इण्डिया सेव फ्यूचर, बाल श्रम भगाना है बच्चो को होनहार बनाना है, बच्चो से बाल मजदूरी नही करानी चाहिए, बाल मजदूरी कराना सबसे बड़ा पाप है, सेव अवर कन्ट्री फ्यूचर, बच्चो को न समझे शैतान बच्चे है भारत की शान, वी मस्ट सेव चाइल्ड, बच्चो से बाल श्रम कराना नरक जाने का रास्ता बनाने के समान है नवजात शिशुओं की हत्याएं बन्द करों , बच्चों को अधिकार दिलाना है चाइल्डलाइन का हाथ बटाना है, नवजात बच्चों की हत्या न करें उन्हें भी जीने दें, सब बच्चों को है अधिकार, पूर्ण सुरक्षा पोषण प्यार, हम सबने यह ठाना है बच्चों को षोषण से बचाना है आदि
रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष व रेलवे चाइल्डलाइन निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा चाइल्डलाइन मुसीबत में फंसे एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए 24 घण्टे निशुल्क आपाताकालीन राष्ट्रीय स्तर की फोन सेवा चाइल्डलाइन कानपुर 1098 रेलवे चाइल्डलाइन का संचालन कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर किया जा रहा है। जो कि चाइल्डलाइन इण्डिया फाउडेशन (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं रेलवे मंत्रालय, द्वारा वित्तपोषित), मुम्बई द्वारा संचालित है।
साथ ही उन्होने बताया कि रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा समय समय पर हस्ताक्षर अभियान व जागरूकता या कार्यक्रम विभिन्न स्टेशनों पर आयोजन किया जाता रहता है जिसका मुख्य उददेश्य जनसामान्य को संस्था की सेवाओं के बारे में अवगत कराने के साथ -साथ बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने व जनसामान्य को बाल शोषण का विरोध कर संस्था को जानकारी देने के प्रति जागरूक करना होता है
कार्यक्रम के दौरान रेलवे चाइल्डलाइन समन्वयक गौरव सचान ने बताया कि चाइल्डलाइन से दोस्ती कार्यक्रम के आज तीसरे दिन हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम सफल रहा आज के इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक लोगों को स्टेशनों को बाल मित्र बनाने के लिए जागरूक किया गया एवं लोगों से अपील की गई कि अगर आपको कोई भी मुसीबत में फंसा हुआ बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि समय रहते बच्चे की मदद की जा सके इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक श्री आर एन पी त्रिवेदी डिप्टी एसएस श्री मुकेश कुमार आरपीएफ एसआई अमर सिंह आरपीएफ आरपीएफ बेबी रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वयक गौरव सचान टीम सदस्य रीता सचान संगीता सचान उमाशंकर प्रदीप कुमार अमिता तिवारी ओमप्रकाश टीटी स्टाफ आरपीएफ स्टाफ जीआरपी स्टाफ कुली वेंडर बच्चे व यात्रीगण ऑटो चालक रिक्शा चालक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *