पाँच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

कानपुर गुरुवार देर रात पुलिस आयुक्त ने पाँच निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। कुछ के तबादले अन्य जनपद में होने के कारण तो कुछ को रिक्त हुए स्थानों को भरने के लिए परिवर्तित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज देवेंद्र कुमार दुबे को फजलगंज, फजलगंज थाना के प्रभारी रहे निरीक्षक अजय प्रताप सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया। इनका तबादला अन्य जनपद में हो चुका है। निरीक्षक आशीष कुमार द्विवेदी को रिजर्व पुलिस लाइन से नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया गया। थाना चकेरी के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना को प्रभारी निरीक्षक नौबस्ता बनाया। अब तक नौबस्ता थाने के प्रभारी रहे सतीश कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *