हाईवे पार करते समय रनियां चौकी के पास वाहन की टक्कर से मासूम की मौत

रनियां पुलिस चौकी के पास बुधवार की देर रात दंपती के साथ हाईवे पार कर रहे मासूम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन रायपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

लखना, इटावा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी प्रतिभा व बेटे अनुभव (4) के साथ पिछले एक साल से रनियां में रहता है और यहीं प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। बेटे अनुभव के शरीर में गांठ होने के चलते वह हर सप्ताह दवा लेने जनपद जालौन के कुठौंद जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *