कानपुर देहात सीडीओ सौम्या पांडेय ने गुरुवार को भैंसाया रसूलाबाद में निरीक्षण किया। यहां पर 63 बंगाली हिदू परिवार के पुनर्वास के लिए जमीन के चिह्नांकन के काम को देखा।
सीडीओ सौम्या पांडेय पहुंचीं और कहा कि जो परिवार यहां आने वाले हैं उनके लिए जमीन राजस्व व विकास की टीम तेजी से चिह्नित कर लें। इसमें कोताही न बरती जाए। चिह्नांकन में लगी टीम ने बताया कि रोजाना यहां पर काम किया जा रहा है और जल्द ही जमीन सीमांकन हो जाएगा। गांव में विद्यालय में कराए गए कायाकल्प योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। गोशाला का भी निरीक्षण किया जहां पर मवेशियों को हरा चारा, भूसा, पानी, चोकर इत्यादि उपलब्ध कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यहां पर तिरपाल आदि के माध्यम से सुरक्षा की जाए।
