कचहरी में विपक्षी दलों द्वारा मिठाई वितरण

आज दिनांक 19नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा कृषि काले कानूनों को वापस लेने पर विधायक अमिताभ बाजपेई के कार्यालय कचहरी में विपक्षी दलों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री द्वारा तीनों काले कानून वापस लेने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र में किसानों की जीत है! अभी और बिजली समस्याओं एम.एस.पी.
पर कानून बने किसानों से वार्ता की जाए
साथ ही साथ श्री गुप्ता ने आगे कहा कि जनता के सामने किसी का अहंकार नहीं चलता है चुनाव में भाजपा की हार दिखी तब समझ आई किसानों के संघर्ष का ऐतिहासिक दिन है जो अहंकारी भाजपा की सरकार पीछे हटी किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी ,गुंडों का समूह , कहा आज प्रधानमंत्री को इस पर माफी मांगनी चाहिए साथ ही साथ 700 किसानों की मृत्यु हुई है उन्हें शहीद का दर्जा देकर सम्मान करना चाहिए सरकार को लगभग 1 वर्ष पूर्व ही यह निर्णय ले लेना चाहिए था! अन्नदाता ओं की जीत, इंकलाब की जीत और अहंकारी सरकार को देश के सामने घुटने टेकने पड़े! किसानों के साथ साथ या जीत चौधरी अजीत सिंह जी की जीत चौधरी जयंत सिंह जी की राकेश टिकैत जी की जीत हैं!

विधायक अमिताभ बाजपेई जी ने इस मौके पर कहा कि जब गांव-गांव भाजपा नेताओं के कुर्ते वाले फाड़े जाने लगे तो सरकार को काले कृषि कानून को वापस लेना पड़ा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्वांचल दौरे ने सरकार के अहंकार को तोड़ने का कार्य किया। आदोंलनकारी किसानों को बधाई। शहीदों को नमन।
आज प्रधानमंत्री मोदी ने काले कृषि कानूनों पर देश से माफी मांगी । उम्मीद है उ.प्र., उतराखंड, पंजाब हारने के बाद नोटबंदी, जी.एस.टी. चीन, का भारत भूमि पर अधिग्रहण, पूंजीपतियों के विदेश, भाग जाने एवं करोना की नाकामी पर भी माफी मांगने का कार्य करेगें।

शहीद किसान आंदोलन कारियों को सम्मान राशि दिये जाने की मांग करते है।
कार्यालय में सभी दलों के साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक- सुरेश गुप्ता जी एवं हरीओम पांडे, अशोक तिवारी, हरीप्रकाश अग्निहोत्री कांग्रेस, छोटे भाई नरोना, नंदलाल जायसवाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, मो. शकील, विक्की जायसवाल, पुण्य जैन, हर्ष नागवंशी, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *