ग्रीन पार्क स्टेडियम में की गयी तैयारियों की समीक्षा करने हेतु आज आयुक्त ने स्टेडियम का दौरा कर की गयी

जैसा कि आप सभी जानते हैं कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में दिनांक 25 से 29 नवम्बर तक भारत बनाम न्यूजीलैण्ड का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच होना प्रस्तावित है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु जिला प्रशासन, उ0प्र0 क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं स्वयं ग्रीन पार्क स्टेडियम पूर्णताः कटिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत हैं।

इस क्रिकेट टेस्ट मैच हेतु ग्रीन पार्क स्टेडियम में की गयी तैयारियों की समीक्षा करने हेतु आज आयुक्त ने स्टेडियम का दौरा कर की गयी तैयारियों को देखा। इस दौरान जिलाधिकारी कानपुर नगर, नगर आयुक्त नगर निगम कानपुर, अपर जिलाधिकारी (नगर) कानपुर नगर, अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) कानपुर नगर, उप निदेशक (खेल) कानपुर, अधिशाषी अभियंता, केस्कों, कानपुर एवं उ0प्र0 क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्री रियासत अली भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण की टिप्पणी, अवलोकन के महत्वपूर्ण बिन्दु एवं दिये गये दिशा-निर्देश निम्न हैंः-

1- इस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच हेतु ग्रीन पार्क स्टेडियम में खिलाड़ियों, दर्शकों, वीआईपी गेस्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी आवश्यक व्यस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी और इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

2- सर्वप्रथम आयुक्त ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के डायरेक्ट्रेट पवलेयिन का दौरा किया। इस दौरान पवेलियन में वीआईपी गेस्ट के बैठने हेतु स्थान, सिटिंग प्लान के बारे में पूछने पर अपर जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि पवेलियन में वीआईपी गेस्ट के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान है तथा आज सायं तक वीआईपी गेस्ट्स के बैठने हेतु सिटिंग प्लान तैयार कर लिया जायेगा। उप निदेशक, खेल, कानपुर को निर्देशित किया गया कि वे अपर जिलाधिकारी (नगर) व अपर नगर मजिस्ट्रेट-5 के साथ मिलकर डायरेक्ट्रेट पवलेलियन व न्यू प्लेयर्स पवेलियन में सिटिंग कैपिसिटी के अनुसार वीआईपी (दर्शकों) गेस्ट के बैठने हेतु सिटिंग प्लान तैयार कर लें।

3- निरीक्षण के दौरान परिसर में कहीं-कहीं कूड़ा पाया गया। उपनिदेश खेल, कानपुर को निर्देशित किया गया कि वे इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर को कूड़े के उठान व साफ-सफाई हेतु पत्र प्रेषित करें।

4- निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन विजिटर गैलरी को देखा गया। उप निदेशक खेल द्वारा अवगत कराया गया कि विजिटर गैलरी के प्रथम चरण (डिसप्ले हॉल एवं ऑडियो सेक्शन) प्रथम चरण में डिसप्ले सेक्शन और ऑडियों विजुअल सेक्शन का कार्य दिनांक 21-11-2021 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके डिसप्ले सेक्शन में ग्रीन पार्क स्टेडियम के 70 वर्षों की यादों को दिखाने हेतु क्रिकेट सामग्रियों, फोटोज, अखबार कटिंग इत्यादि प्रदर्शित किया जायेगा तथा ऑडियो विजुअल सेक्शन में 20 रिक्लायनर सीटों के साथ 10-15 मिनट का भ्क् अमकपव बसपच प्रदर्शित किया जायेगा, जो ग्रीन पार्क स्टेडियम के अविस्मरणीय यादों के रूप में क्रिकेट प्रेमियों और दर्शकों को दिखाया जायेगा।

5- भ्रमण के दौरान निदेशक यूपीसीए द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार क्रिकेट ग्राउण्ड में मैनुअल स्कोर बोर्ड की जगह इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड लगाया जायेगा। जिसे 21st November तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

6- इस क्रिकेट टेस्ट मैच में डायरेक्ट्रेट पवेलियन व न्यू प्लेयर्स पवेलियन में आने वाले विशिष्ट अतिथियों / गेस्ट्स की हॉस्पिटैलिटी का कार्य यूपीसीए द्वारा किया जायेगा।

7) मंडलायुक्त द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडीयम में सुरक्षा की दृष्टिकोण से CCTV का कार्य भी 21st Nov तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

8) मंडलायुक्त ने 25 Nov का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और HBTU में प्रस्तावित माननीय राष्ट्रपति महोदय का कार्यक्रम को देखते हुए बेहतर से बेहतर ट्रैफ़िक प्लान और वीआईपी मूव्मेंट प्लान तैयार करने और उसे लागू करने के निर्देश सभी सम्बंधित को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *