कानपुर l साहित्यकार सहयोग संगठन की तरफ़ से संगठन की संस्थापक व संयोजक डॉ सुषमा सिंह के आवास दीप सिनेमा रोड निराला नगर (वी मार्ट के सामने ) विशाल फ़्री वैक्सिनेशन कैम्प व ई श्रम कार्ड कैम्प लगाया गया ।
जिसमें निराला नगर ,साकेत नगर , गोविंद नगर ,लाल कालोनी,सफ़ेद कालोनी ,केशव नगर से लेकर एन आर आई सिटी तक के लोगों ने वैक्सिनेशन करवाया ।इस मौक़े पर संगठन की अध्यक्ष-डॉ गायत्री सिंह एसोसियेट प्रोफ़ेसर हिंदी अरमापुर डिग्री कालेज ,सीमा त्रिपाठी,प्रतिमा गुप्ता एड0वंदना सोलंकी,श्री कुलदीप यादव राधे प्रवक्ता कृष्ण डिग्री कालेज ,बिंदू सिंह डायरेक्टर-ऑल इंडिया वीमेन डेवलेपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसायटी ,एडवोकेट चेतना गुप्ताअजीत सिंह राठौर(लुल्ल कान पुरी) ,कन्हैया लाल बाजपेयी गीतकार,जयराम सिंह गौर डॉ मधु प्रधान ,रत्नेश सिंह प्रतीक शुक्ला ,रोहित वर्मा ,यश अरोड़ा ,शुभम चौरसिया ,अंकिता वर्मा अर्पिता श्रीवास्तव ,मीनाक्षी गुप्ता उदीप अरोड़ा आदि ने सहयोग किया
2021-11-20
