इत्रनगरी को मिला बेस्ट गंगा टाउन कैटगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार, कूड़ा निस्तारण में रहा अव्वल

कन्नौज ने 2021 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इत्रनगरी ने पूरे देश में अपना मान बढ़ाया है। नगर पालिका कन्नौज को एक लाख जनसंख्या में “बेस्ट गंगा टाउन” कैटगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह सम्मान हरदीप सिंह पुरी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दिया।

शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। कन्नौज नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में एक लाख जनसंख्या में “बेस्ट गंगा टाउन” कैटगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि यह पुरस्कार कन्नौज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे स्थित शहरों में कन्नौज सबसे बेस्ट रहा। बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली से टीम आई थी, जिसने यहां के नालों का सर्वे किया, पानी की टेस्टिंग की थी। जिसमें कन्नौज बेस्ट रहा। गंगा में शहर का कचरा जा रहा है या नहीं, ये देखा। सीवर का पानी को कैसे ट्रीट किया जा रहा है। सड़कों पर कूड़ा है या नहीं। अक्सर सड़कों पर पशु मर जाते हैं, उनका निस्तारण होता है या नहीं। इन सभी बिदुंओं पर कन्नौज एक नंबर पर रहा। बताया कि कन्नौज में सड़कों पर अब कूड़ा जमा नहीं होता, गंदे पानी का ट्रीटमेंट भी बेहतर हो रहा है। बताया कि शहर में प्रतिदिन 40 टन निकलता है। जिसका लगा तार निस्तारण किया जा रहा है। भविष्य में और बेहतर कूड़ा निस्तारण कैसे हो, इसके लिए योजना तैयार की गई है। पालिका प्रशासन का पूरा फोकस शहर को स्वच्छ बनाने में है। इसको लेकर हमारी पूरी टीम मेहनत कर रही है। इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। कन्नौज से चेयरमैन के अलावा ईओ नीलम चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षिता गोयल साथ रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *