विश्वास व विकास हमारा मुख्य मुद्दा है : बीड़ी राय

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण यशोदानगर मंडल के तत्वावधान में 217 महराजपुर विधान सभा के गुप्ता चौराहा गोपालनगर यशोदानगर में भाजपा सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता योगेंद्र दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया एवं पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के प्रतिनिधित्व कर रहे बीडी राय ने बताया कि हमारी पार्टी आम जनता के साथ बिना किसी भेदभाव के साथ खड़ी है विश्वास व विकास हमारा मुख्य मुद्दा है। एक विशेष साक्षात्कार में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में योगेंद्र दुबे ने कहा कि हमारे जीवन का एक ही मतलब है लोगों को जोड़ना व जोड़े रखना, मेरे द्वारा आज कैम्प लगाकर सैकड़ो लोगों की भाजपा की सदस्यता कराई गई आगे अभी घर घर जाकर कम से कम 2000 लोगों को जोड़ने का काम किया जायेगा। कैम्प में उपस्थित मंडल अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार हमारा बूथ का एक एक कार्यकर्ता लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्य रूप से बीड़ी राय, पार्षद अतुल शुक्ला, पार्षद दिनेश तिवारी, पार्षद प्रशांत शुक्ला, कृपा शंकर मिश्रा, राजेश मौर्य, अमित सिंह, अमित शुक्ला, अक्षय शुक्ला, अभिषेख शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *