अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का वैश्य समागम एवं वरिष्ठजनों का सम्मान शपथ ग्रहण सम्मेलन एवं राजनैतिक हास्य व्यंग कवि सम्मेलन राजस्थान भवन कराँची खाना कानपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नरेश महेश्वरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा श्री पंकज गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दलपत जैन जी ने मण्डल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। कार्यक्रम मुख्य वक्ता श्री पवन गुप्ता जी ने महिला पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी ने सभी युवा पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी।
कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध विशिष्टजनों का सम्मान शाल पहनाकर एवं मुमेन्टो देकर किया गया। जिसमें प्रमुखता से श्री केदारनाथ गुप्ता, श्री दलपत जैन जी, श्री द्वारिका प्रसाद राठी जी. श्री वैशी लाल बंग जी, श्री पशुपति नाथ गुप्ता जी, श्री देवेन्द्र कुमार शाह, श्री राम किशोर गुप्ता जी आदि लोग सम्मानित किये गये।
कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन श्री कुमार मनोज जी ने किया विख्यात कवि, के०के० अग्निहोत्री जी, डॉ० कमलेश शर्मा जी, श्रीमती व्याख्या मिश्रा जी, श्री प्रशान्त उपाध्याय जी, श्री राकेश तीन गुनिया जी, श्री अरूण तिवारी (गोपाल) जी आदि लोगो ने काव्यपाठ किया और हास्व एवं व्यंग की समा बाँध दी। सभी ने खूब वाह-वाह बटोरी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता जी ने प्रमुख विषय विधानसभा चुनाव मिशन को प्रमुखता देते हुए कहा कि कोई भी पार्टी वैश्यों को सिर्फ और सिर्फ 2022 चन्दा वसूलने एवं संगठन के कार्यों को निष्पादित करने वाले दायित्वों पर रखती है। लेकिन चुनावों में टिकट के नाम पर ठेंगा दिखा देती है। लेकिन अब वैश्य समाज चुप नही बैठेगा। समाज लामबन्ध होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करेगा। तभी राजनैतिक दल वैश्यों को टिकट देने पर विचार करेगें इसी उददेश्य से हमने वैश्यों के हितार्थ 05 दिसम्बर 2021 से 40 दिवसीय राजनैतिक अधिकार यात्रा पूरे प्रदेश की 106 वैश्य बाहुल्य विधानसभाओं में निकालने का निर्णय लिया है। जो 05 दिसम्बर 2021 मैनपुरी से प्रारम्भ होगी एवं समापन राजधानी लखनऊ में होगा।
यात्रा 19 दिसम्बर 2021 को कानपुर के जी०एन०के० इण्टर कालेज के मैदान बड़े चौराहा पहुॅचेगी। जहाँ विशाल जनसभा का आयोजन होगा।
युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए इस यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी करने की अपील की एवं 19 दिसम्बर को होने वाली जनसभा वैश्य बाहुल्य विधानसभा आर्य नगर के अन्तर्गत आती है। अतः इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 15 से 20 हजार लोगों के आने की सम्भावना है एवं सभी दलों के वैश्य नेता एक होकर अपनी बात अपने राजनैतिक दलों में रख सकेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पवन गुप्ता जी ने कहा कि महानगर कई विधानसभाएँ वैश्य बाहुल्य है वह पूर्व में कांग्रेस से कई चुनाव लड़ चुके है और इस बार भी किसी विधानसभा से भावी प्रत्याशी होगे। श्री पवन जी ने कहा वैश्य समाज उनके लिए सर्वोपरि है एवं वह डॉक्टर सुमन्त गुप्ता जी के नेतृत्व में अपनी समाज सेवा जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुप्ता गोल्डी, डॉ० श्याम बाबू गुप्ता, नरेश महेश्वरी, विजय महेश्वरी, सुशील तुलसियान, सत्येन्द्र महेश्वरी, धर्म प्रकाश जी, राम प्रकाश ओमर श्री गोपी ओमर ज्ञानू विश्नोई, लल्लू अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, श्री लखन ओमर, श्रीमती अर्चना गुप्ता, वन्दना गुप्ता, रानी जायसवाल, कामता प्रसाद गर्ग, अशोक जोहरी, रमेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
2021-11-21
