कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो चुके कानपुर में एक बार फिर अपनी दस्तक दी है

कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो चुके कानपुर में एक बार फिर अपनी दस्तक दी है. दस्तक भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि एक साथ चार नए केस सामने आए हैं. यह सभी मामले शहर के अलग अलग हिस्सों से आए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल तेज हो गई है.
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, चार नए मामले मंधना, मीरपुर, काकादेव और गोविंदनगर से रिपोर्ट किए गए हैं. चार नए केस आने के बाद अब इनके कॉन्टैक्ट ट्रे​स किए जा रहे हैं. एक ही दिन में एक साथ चार नए केस आने से हड़कंप भी मचा है. इस बीच रविवार को 1375 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई. बता दें कि कोरोना से लंबी जंग लड़ने के बाद कानपुर इससे पूरी तरह से मुक्त हो गया था. इस बीच, नए मामले बीच बीच में आए लेकिन एक से ज्यादा उनकी संख्या कभी नहीं रही. अब स्वास्थ्य विभाग भी इस बात की जानकारी में जुट गया है, जो लोग कोविड पॉजीटिव मिले हैं, उनका संपर्क किससे रहा या फिर ट्रैवल हिस्ट्री क्या रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *