कानपुर देहात में चलती वैन में लगी आग, चालक का हाथ झुलसा

मुंगीसापुर क्षेत्र के दोहरापुर गांव के पास रविवार तड़के अचानक एक चलती वैन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते वैन रोककर चालक व उसमें सवार लोग बाहर की ओर भागे। वैन पूरी तरह से जल गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। केवल चालक का हाथ ही झुलसा।

मुंगीसापुर निवासी सोनू कटियार अपने चचेरे भाई बल्लू व अन्य परिवारीजनों के साथ घाटमपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पास के ही सुशील कुमार की वैन ले गए थे। वहां शादी समारोह में शामिल होने के रविवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब बरौर थाना क्षेत्र के नेरा कृपालपुर बंबी को पार करते ही अचानक इंजन के पास आग की लपटें निकलने लगी। यह देखकर बल्लू ने चालक को आग लगने की बात बताई। जब तक चालक सुशील ने वाहन को रोका तब तक आग की लपटों से कार घिर गई। वाहन से उतरते उतरते चालक के हाथ झुलस गए। इस दौरान उन्होंने मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास भी किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। भोगनीपुर से फायर ब्रिगेड की दमकल के पहुंचने से पहले ही कार जल चुकी थी। वैन सवार लोगों ने भगवान को धन्यवाद दिया कि वह सभी सही सलामत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *