कानपुर के बेकनगंज स्थित एक हाल मे नगर अध्यक्ष हाजी यूसुफ मंसूरी के नेत्रत्व मे पार्टी की जानिब से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाजी मैनुद्दीन जी का एक स्वागत समारोह का आयोजन किया, कार्यक्रम का संचालन युथ नगरअध्यक्ष उमर मारूफ ने किया! नगर अध्यक्ष हाजी यूसुफ मंसूरी ने अपनी बात रखते हुए कहा की आने वाले सभी चुनाव मे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जी के नेत्रत्व मे हम पूरे प्रदेश मे बहुत मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। और अगर प्रदेश अध्यक्ष जी की सहमति बनी तो कानपुर की 3 विधानसभा मे हम पूरी मजबूती ने चुनावी बिगुल फूकेंगे और नगरीय निकाय चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा सीट पे प्रत्याशी लड़ाएंगे! वही जिलाध्यक्ष जी मे अपने बात कहते हुए कहा की कानपुर मे जल्द ही पार्टी का प्रसार-प्रचार ज्यादा से ज्यादा करेंगे। वार्ड स्तर पे कार्यकर्ताओ की समीक्षा कर पार्टी को मजबूत करेंगे, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिलदार गाजी, अज़हर आलम, मो० साजिद, इरशाद एडवोकेट, जावेद खान और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे!!

2021-06-23
