कानपुर 22 नवंबर
समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी के 83वे जन्मदिन के अवसर पर आज समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ राम मनोहर लोहिया प्रतिमा स्थल फूल बाग में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान विधायक हाजी इरफान सोलंकी पूर्व सांसद राजाराम पाल पूर्व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष टिल्लू जायसवाल पिंटू ठाकुर अजय यादव अज्जू सुभाष द्विवेदी आदि लोगों ने 83 पाउंड का केक काटकर माननीय मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आप जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार कहकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान पूर्व सांसद राजाराम पाल ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था उनकी माता जी का नाम मूर्ति देवी मां पिताजी का नाम शुघर सिंह यादव था।
उक्त नेताओं ने आगे बताया कि माननीय नेता जी ने हमेशा ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर व संघर्ष करके गरीबों मजलूम ओ बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है जुल्म एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले का नाम माननीय मुलायम सिंह यादव है एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक की नौकरी करके वाह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के साथ संपर्क में आने के बाद व लोकदल के विधायक के रुप में उन्होंने राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना करके उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए नेता जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है नेताजी ने तीन बार उत्तर प्रदेश में अकेले सरकार बनाई वह 2012 में माननीय अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई।
उक्त नेताओं ने आगे बताया कि हमें नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर आगामी 2022 में पुनः सपा की सरकार बनाने का सभी को संकल्प दिलवाया गया इसके लिए हमें मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं के नाम बड़वाने होंगे तथा गलत नाम कटवाने होंगे तथा आज से प्रत्येक नेताओं व कार्यकर्ताओं को पोलिंग वाले दिन अपने-अपने बूथों पर मुस्तैदी से तैनात होकर अपना बूथ जिताना होगा तब जाकर उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बन पाएगी अगर हम लोग अपना अपना बुथ जिता ले गए तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजाराम पाल विधायक हाजी इरफान सोलंकी नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी अजय यादव अज्जू टिल्लू जयसवाल पिंटू ठाकुर हाजी सैफ चिश्तिया पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश मिश्रा जमालुद्दीन जुनैदी शिवराम वाल्मीकि नूरी शौकत राजीव शर्मा नूरी शौकत पार्षद बबलू मल्होत्रा पुष्पेंद्र द्विवेदी मुनाफ उद्दीन रियाज़ बबलू ज़ीशान इदरीसी आसिफ खान ज़ीशान खान नफीस अहमद इंद्रजीत यादव उदय द्विवेदी रणवीर यादव रियाज बबलू वसीम गाजी शरद पांडे मोहम्मद आमिर राज सिंह यादव नंदलाल जायसवाल रईस अंसारी आलम अंसारी राजू पहलवान अन्नू गुप्ता संतोष पांडे शकील सिद्दीकी अनिल मिश्रा अक्षत श्रीवास्तव मोनू वर्मा जीशान अहमद प्रशांत मिश्रा प्रमोद यादव अंकित यादव राजू पंडित राकेश निषाद अकील अहमद हाजी यूनुस बदरे असद सिद्दीकी पप्पू मिर्जा अमित गुप्ता नीतू खुराना फोजिया उस्मानी सरिता गुप्ता विकास मिश्रा राकेश पांडे हाजी इशरत अली आफताब खान रिजवान सिद्दीकी दीपक पांडे अनिल चौबे सनी निगम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
