सादगी से मनाया गया सपा के संस्थापक मुलायम सिंह का 83वॉ जन्मदिन

समाजवादी महिला सभा पूर्व प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी के नेतृत्व में नेता जी का जन्मदिन कानपुर के मीरपुर चौराहे 216,छावनी विधानसभा के अंतर्गत मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को कंबल वितरण किया गया साथ ही तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। सर्व समुदाय के लोगों ने इसमें भाग लिया साथ ही मुलायम सिंह यादव की दीर्घ आयु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश की जनता नेताजी को याद कर रही है जिस प्रकार उन्होंने अपनी सरकार के दौरान सर्व धर्म के लोगों व सभी के विकास के लिए कार्य किए थे। आज आए हुए सभी लोगों ने प्रण लिया कि आने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में समाजवादी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाना है व उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव को सौपते हुऐ नेताजी के सपने साकार करने हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी हसन सोलंकी, एहसान सोलंकी,मुमताज़ मंसूरी,सिंपल सिंह एजाज शाह, तारिक़, अयाज, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *