सुरेन्द्र मैथानी ने, श्री आशुतोष टण्डन, मा. नगर विकास मंत्री जी से उनके आवास पर भेंट की

आज गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने, श्री आशुतोष टण्डन, मा. नगर विकास मंत्री जी से उनके आवास पर भेंट की।
भेंट के उपरान्त विधायक नें मा मंत्री जी को, गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ‘‘ मा. मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत ’’ इण्टरलॉकिंग एवं नाली निर्माण हेतु प्रथम किश्त स्वीकृति उपरान्त दूसरी किश्त अवमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में एक पत्र प्रेषित किया।
पत्र में विधायक ने कहा कि, गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ‘‘ मा. मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत ’’ संलग्न सूची के अनुसार इण्टरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य हेतु, पहली किश्त के रूप में, स्वीकृति धनराशि का रू0 247.61 लाख का 50 प्रतिशत रू0 123.805 लाख में जनपद को सेंटेज काटकर अवमुक्त धनराशि रू0 110.149 लाख के सापेक्ष धनराशि रू0 105.898 लाख (जोकि, अवमुक्त धनराशि का लगभग 96.14 प्रतिशत है)
विधायक ने बताया कि, दूसरी किश्त के अवमुक्त ना होने के कारण निर्माण कार्य बाधित हैं। मार्ग अर्धनिर्मित हैं। जिसके कारण क्षेत्रीय निवासियों को भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने मा. मंत्री जी से, मा. मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना की मद में, अनुदान संख्या- 37 से अवशेष द्वितिय किश्त की धनराशि 123.805 लाख (रू.एक करोड़ तेईस लाख अस्सी हजार पाँच सौ मात्र) अवमुक्त करने का आग्रह किया और साथ ही साथ विधायक ने मा. मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत विकास कार्यों के क्रियान्यवन हेतु, पूर्व में प्रेषित पत्र के सम्बन्ध में पुनः आग्रह किया।
विधायक ने कहा कि, माननीय जी, संलग्न पत्र में, उल्लिखित बस्तियों में विकास कार्य/निर्माण कार्य जनहित में होना अतिआवश्यक है। जिसके दृष्टिगत विधायक ने मा. मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत प्रेषित पत्र में उल्लिखित कार्यों को अविलम्ब कराने का भी आग्रह किया।
मा. मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि, अभिलंब 15 दिन के अंदर ही, दूसरी शेष राशि भी अवमुक्त कर दी जाएगी, तथा दूसरे प्रपोजल के लिए भी, राशि को जल्द, दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अवमुक्त कर दिया जाएगा। जिससे समयबद्ध निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके और जनता को उसका लाभ भी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *