करेन्ट लगने से दो सविंदा लाइनमेन झुलस गए

पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के सिगरसीपुर गांव में बिजली वाले पोल में चढ़कर फाल्ट सुधारते समय करेन्ट लगने से दो सविंदा लाइनमेन झुलस गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
सविंदा लाइनमैन राजू और सत्य प्रकाश सिगरसीपुर उपकेन्द्र के समीप बिजली पोल पर फाल्ट हो गया था जिसको ठीक करने के लिये भेजा गया था , सीट डाउन लेने के बाद दोनों सविंदा लाइन मेन पोल में चढ़ गए । फाल्ट सुधारने लगे , अचानक करेन्ट आने से झुलस कर पोल से नीचे गिर गए । उपखण्ड अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गुलौली गांव फीडर की लाइन न चलने के कारण दोनों लाइनमैन सिगरसीपुर फाल्ट ठीक करने पहुच गए , थे। बरसात में अर्थिग से करेन्ट आ सकता है जिससे झुलस गए , जिनका इलाज कराया जा रहा है , इस समय दोनों ठीक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *