परम पूज्य आचार्य देव जी को महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

परम पूज्य आचार्य देव जी महाराज (वर्तमान में संयस्थ स्वामी श्री देव मित्र आनंद गिरि जी महाराज) का 12 जून शनिवार को भगवान राधा कृष्ण की नित्य लीला में प्रवेश हो गया है। पूजनीय महाराज अपने जबलपुर आश्रम में ही विराजते थे अतः उनका अग्नि संस्कार, सन्यास की परंपरा के अनुसार जबलपुर में ही मां नर्मदा के तट पर संपन्न हुआ, किंतु श्री राधा भावलीन महाराज जी का वैष्णव विधि सविधि संस्कार श्री वृंदावन धाम में भी संपन्न होगा। तदनुसार साधु सेवा एवं ब्राह्मण भोज 25 जून 2021 दोपहर 12:00 बजे अखिल भक्ति योग फाउंडेशन परिसर में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *