दुकान बंदकर लाैट रहे बाइक सवार दुकानदार को ट्रक ने मारी टक्कर

औरैया में हादसा, दुकान बंदकर लाैट रहे बाइक सवार दुकानदार को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सैफई रेफर
Tue, 23 Nov 2021
औरैया शहर के हाइवे पर मंगलवार की शाम छह बजे एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा देख राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में आई चोंट के चलते घायल को सैफई रेफर कर दिया गया।

मंगलवार की शाम शहर के मुहल्ला सत्तेश्वर निवासी 21 वर्षीय शोहिल पुत्र नफीस कानपुर-इटावा हाइवे किनारे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी धीरजपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ओवरटेक करते समय वह ट्रक की चपेट में आ कर दुर्घटना का शिकार हो गया। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुंचे थे। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सैफई रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *