कानपुर देहात में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

रूरा में तिगाई रोशनमऊ गांव के मध्य नटपुरवा गांव के सामने डंपर से कुचलकर युवक की मौत मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं डंपर जलाने व हंगामा में तहरीर का इंतजार पुलिस को है।

सोमवार देर शाम को नटपुरवा निवासी विजय बहादुर का पुत्र 24 वर्षीय पुत्र दीपू तिगाई से बाइक से घर से लौट रहा था। गांव के सामने डंपर की चपेट में आकर उसकी कुचलकर मौत हो गई थी। घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों ने डंपर में आग लगाने के साथ ही सड़क पर जाम लगाकर शव उठने नहीं दिया था। दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई थी वहीं सीओ ने किसी तरह से मामला शांत कराया था। रूरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर डंपर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अगर डंपर मालिक की तरफ से तहरीर मिलती है तो आग लगाकर उपद्रव करने वालों पर भी मुकदमा लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *