सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन 3000 मीटर सीनियर बालिका रेस

गलुवापुर इंटर कॉलेज गलुवापुर कानपुर देहात

सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन 3000 मीटर सीनियर बालिका रेस, कबड्डी प्रतियोगिता एवं कुस्ती प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई। 3000 मीटर रेस में प्रथम स्थान कुमारी शिल्पी, द्वितीय स्थान कु मोनिका उदनापुर इं का, तृतीय स्थान कुमारी दीप्ति गलुआपुर इंटर कॉलेज गलुवापुर। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग प्रथम- गलुआपुर इंटर कॉलेज गलुआपुर द्वितीय- उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहुंठा तृतीय – उदनापुर इंटर कॉलेज । डेरापुर जोन के विद्यालयों के शिक्षक श्री विजय कुमार सोनकर खेल प्रभारी गलुवापुर इंटर कॉलेज गलुवापुर, श्री अवधेश कुमार जूनियर हाई स्कूल सिहुंठा, श्री गजेंद्र सिंह गांधी इंटर कॉलेज नोनारी, दिलीप सिंह यादव देवी सहाय इंटर कॉलेज डेरापुर, श्री शरण सिंह श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज उदयपुर के के सहयोग से एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार पाल जी द्वारा सकुशल संपन्न संचालन खेल में सहयोग करने वाले अन्य शिक्षक श्री सुरेंद्र कुमार रत्नाकर, श्री बबलू , श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी , श्री संजय कुमार ,श्री जितेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री संदीप कुमार मूलवानी, श्री अजीत सिंह, श्री मोहम्मद सलीम आदि के सक्रिय सहयोग से सांसद खेल स्पर्धा सकुशल संपन्न हुई।
सभी विजेता प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को को पुरस्कार वितरण एवं खेल समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश सिंह पटेल एवं उपप्रधानाचार्य श्री अजय कुमार पाल जी द्वारा किया गया। सांसद खेलकूद स्पर्धा के सभी खेलों का परिणाम की सूची संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *