प्रेमी-प्रेमिका ने साथ जीने-मरने की खाई थी कसम

प्रेमी-प्रेमिका ने साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, शादी न होने पर एक-दूजे का हाथ थाम गंगा में कूदे
Thu, 25 Nov 2021
उन्नाव में मनपसंद की जगह शादी न होने से नाराज युवती चौथी में अपने मायके आई और प्रेमी के साथ गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस को मौके से बाइक और उसके वाइजर में रखे दो मोबाइल फोन, प्रेमी युगल की चप्पलें मिली हैं।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सरैया घाट पुल पर राहगीरों ने चाबी लगी लावारिस बाइक खड़ी देखी। आसपास के लोगों से पता चला कि बाइक से युवक और युवती आए थे। इसके बाद जिले के फतेहपुर चौरासी व कानपुर के शिवराजपुर थाने की सीमा होने से दोनों जगह की पुलिस पहुंची। युवती की मां के फतेहपुर चौरासी थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का युवक बेटी को भगा ले गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेमी युगल के गंगा में कूदने की बात सामने आई है। गोताखोर लगाकर तलाश कराई जा रही है। जांच के बाद सच सामने आएगा।

फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के बताए जा रहे दोनों: ग्रामीणों के मुताबिक, प्रेमी युगल फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें शाम को एक साथ दबौली गांव के पास देखा भी गया।

सीमा विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस:

फतेहपुर चौरासी व शिवराजपुर पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। एक ओर शिवराजपुर एसओ योगेश सिंह ने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना बता पल्ला झाड़ लिया। वहीं, फतेहपुर चौरासी थाने के एसआइ विमलकांत गोयल ने घटनास्थल शिवराजपुर थाने की सीमा का बताया है। इससे जांच बाधित रही। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर अपनी-अपनी सीमा में खोज शुरू कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *