मंगलपुर क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलपुर थाना के जिगना धरियापुरवा निवासी जयराम ने बताया कि मैंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री सोमवती का विवाह 28 अप्रैल 2015 को नारायण पुरवा परौंख निवासी रामऔतार उर्फ रिकू के साथ किया था। विवाह के बाद से ही पुत्री का पति रामऔतार उर्फ रिकू, व जेठ चरन सिंह, पर्वत, लाल सिंह संग अन्य लोग दहेज में एक लाख लाने की बात कह उत्पीड़न करते रहे। आरोप है कि जब मैंने असमर्थता जताई तो चार अक्टूबर 2021 को पुत्री को मारपीट कर मेरे दरवाजे छोड़ गए। इससे परेशान होकर पुत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के सुनवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। एसएसआइ अनुज अवस्थी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है l
