औरैया। रेलवे स्टेशन अछल्दा के पूर्वी सिग्नल के निकट डाउन रेलवे ट्रैक पार कर रहें विधूना कोतवाली की रुरुगंज चौकी के गांव गपचरियापुर निवासी जगपाल सिंह चौहान 50 वर्ष पुत्र जुतवार सिंह चौहान जो बाजार करनें आए थें ।2308 डाउन सुपर फास्ट जोधपुर – हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोकते हुए स्टेशन अधीक्षक को बाकी टाकी से अवगत कराते हुए इजन को चेक करते हुए 6 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक राजीव शुक्ला की सूचना पर इटावा जीआरपी थाना उपनिरीक्षक बाके बिहारी ने पहुँचकर शव की पड़ताल करते हुए पेंट की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुँचते ही कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि गांव से बाजार करनें के लिए आए थे।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

2021-11-25
