ग्वालटोली निवासी कमल कुमार ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की

कानपुर 26 नवम्बर। ग्वालटोली निवासी कमल कुमार ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उसने 2009-10 में मे0 कमल इंटरप्राइज़ेज़ के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई की फ़र्म खोली, जिसको 11/188, बी, मकबरा, ग्वालटोली निवासी असलम पुत्र स्व0 अबुल हसन ने ज्वाइंट खाता पंजाब नेशनल बैंक में फ़र्म के नाम से खुलवाया( क्योंकि मेरा बैंक में खाता नहीं था)।
बाद में बैंक प्रबंधक से सांठ-गांठ करके नकली पॉवर ऑफ़ अटार्नी पर फर्जी हस्ताक्षर करके बनवाई तथा फ़र्म अपनी मर्जी से चलाते रहे। मुझे इसकी भनक लगते ही मैंने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों का अब तक कोई असर नहीं पड़ा। पुलिस व सम्बन्धित अधिकारी इधर-उधर ही दौड़ाते रहे कोई न्याय नहीं किया, अब तो समझौता करने का दबाव भी बनाने लगे हैं।
असलम भी धमकाता रहता है। मुझे तो अपने परिवार पर खतरा बढ़ता हुआ और अपने जान की हत्या का डर सताने लगा है। इस बात की भी सूचना शासन और प्रसाशन से कर दी है।
अब मुझ पर या मेरे परिवार पर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रसाशन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *