विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पी पी एक्ट नोटिस के विरोध में एवं जनहित में लिखित आग्रह किया

कानपुर नगर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को,लेबर कॉलोनी(श्रमिक कॉलोनी) पर लेबर कोर्ट के द्वारा भेजी जा रही है पी पी एक्ट नोटिस के विरोध में एवं जनहित में लिखित आग्रह किया ।
विधायक ने कहा कि, पिछले बार समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने,पिछले 2017 विधानसभा चुनाव के लगभग ठीक पहले,कॉलोनी निवासियों पर दर्ज हुए मुकदमों का, यदि उसी समय विरोध कर दिया होता।तो आज यह स्थिति,भोले-भाले लोगों को नहीं झेलनी पड़ती।आज,लेबर कोर्ट की,नोटिसों का विरोध करना,मात्र चुनावी स्टंट और नाटक करना है।
विधायक ने कहा कि,चुँकि,मैं स्वयं, जीवन के 42 वर्ष,कॉलोनी में रहा हूं,अतः वहां का दर्द,भलीभांति जानता हूं और बहुत जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हूँ,पूरे विश्वास एवं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं,कि कॉलोनी के किसी भी वाशिंदे को बेदखल नहीं किया जा सकता।क्योंकि यह मुद्दा सदन में,मेरे द्वारा, याचिका लगाने एवं मा.मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी और मा.मुख्यमंत्री जी के सीधे संज्ञान में कार्यवाही के अंतर्गत है।जिसमें स्वामित्व के लिए बनी कमेटी अंतर्गत प्रक्रिया में है।इसलिए बेदखली की कोई भी कार्यवाही संवैधानिक रूप से,हो ही नहीं सकती और ना ही होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *