यूपी को कुशासन से मुक्त कराने के लिए आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए उसकी उन्नति के लिए जो भी निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ले रहा है वह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समय की मांग है जिसे हम सभी भली-भांति समझ भी रहे एक परिपक्व राजनेता की तरह श्रीअरविंद केजरीवाल और माननीय संजय सिंह ने यूपी की राजनीति में जो निर्णय लिया है वह काबिले तारीफ है और हम सभी को पार्टी के इस निर्णय का सम्मान करते हुए पूर्व की भांति त्याग और तप के लिए हमेशा तैयार रहना होगा तभी हमारा दल और हमारे उत्तर प्रदेश की गरीब शोषित पीड़ित जनता वहां के बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सकता है हमारे हर साथी ने जो सन २०११,२०१२ या उसके बाद जब भी पार्टी से जुड़े सभी एक तपस्वी की भांति इस यज्ञ में तप किए हैं त्याग किए हैं बलिदान दिये है जो अमूल्य है और सभी के समवेत बल से आज हमारे दल की आज उत्तर प्रदेश में एक अलग पहचान है मैं उम्मीद करता हूं कि इस पहचान को आगे बढ़ाने के लिए और इसे मजबूत करने के लिए आप सभी का सहयोग पूर्व की भांति मिलता रहेगा हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम आम आदमी पार्टी के भव्य भवन की नींव है और हमारी इस मजबूत नींव पर ही भव्य भवन बनना है।
प्रदेश सचिव रानू निगम

