बांदा से यात्रा लेकर महोबा पहुंचेंगे अखिलेश यादव

बांदा से यात्रा लेकर महोबा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, जीआइसी मैदान में एक घंटा रोक करेंगे संबोधन
Fri, 26 Nov 2021
बांदा में विधानसभा चुनाव के रण के लिए बुंदेलखंड में महोबा अब सभी दलों का चुनावी मैदान बन गया है। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महोबा में जनसभा कर चुके हैं जबकि 27 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा रैली होगी। अब पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महोबा को ही चुना है। बांदा से यात्रा निकालकर वह महोबा में जनसभा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। पूर्व सीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता भीड़ जुटाने की तैयारियों में जुट गए है

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेश में समाजवादी विजय यात्रा निकाल रहे हैं। बुंदेलखंड में वह महोबा में एक दिसंबर को आ रहे हैं। वहां से जाने से पहले वह सुबह 10:45 बजे पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतर जीआइसी मैदान पहुंचेंगे। यहां से उनकी यात्रा (रथ यात्रा) महोबा के लिए रवाना होगी। इसके पूर्व वह जीआइसी मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। अखिलेश संकट मोचन मंदिर में मत्था टेकते हुए वह महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे। सपा नेता मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि विजय रथ यात्रा के लिए जिले में तैयारियां की जा रही हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *