आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत ठाकुर विशंभर सिंह इंटर कॉलेज रविदासपुरम एवं सरस्वती इंटर कॉलेज विजय नगर एवं पीडी इंटर कॉलेज आदि पोलिंग स्टेशनों पर जाकर निरीक्षण किया पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ से कहा कि आप लोग आमजन के फॉर्म ठीक प्रकार से जमा करके वोट बढ़ाने का काम करें क्योंकि कुछ ऐसी शिकायतें आ रही हैं जिनमें मतदाता को रिसीविंग प्राप्त नहीं हो रही है इससे मतदाता बनने वाला व्यक्ति भ्रमित है कि मेरा वोट जमा होने के बाद बढ़ेगा या नहीं।
पोलिंग स्टेशनों पर आने वाले व्यक्तियों को, अपने वोट बढ़ाने को लेकर किसी तरह की समस्या ना हो, उनको जिस तरह की मदद चाहिए,आप प्यार से उनके कार्य को पूर्ण करा कर उनकी मदद करें आपके सहयोग से आप लोगों को मतदाता बनने में किसी प्रकार की कठिनाइयां ना आना यह लोकतंत्र के सफल उत्सव में आपका भी अभूतपूर्व योगदान रहेगा विधायक ने कहा की पोलिंग स्थलों पर फॉर्म की कमी के लिए एसीएम 7 से बात कर उसको अविलंब दूर कराया। गली मोहल्लों और अपार्टमेंट मैं अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से एवं स्वयं भी जाकर लोगों को जागरुक कर मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ दीपक सिंह नगर पार्षद एवं मनीष अग्रवाल अभिनव दिक्षित डॉक्टर उदय वर्मा विजय गौतम अनिल निषाद अजय गुलवानी अरविंद सिंह अजीत सिंह महेंद्र सिंह आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
2021-11-27
