टैंकर से डामर निकाल रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने शनिवार सुबह हाईवे रोड पर खोजापुर कस्बे के समीप भयामऊ गांव मोड़ के सामने सीओ ने पुलिस बल संग छापेमारी कर टैंकर से डामर निकाल रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा है। टैंकर को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि भयामऊ मोड़ के पास चोरी का डामर निकालकर बेचा जा रहा है। सीओ रविकांत गौड़ ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो मौके पर आग जलाकर टैंकर से खाली ड्रमों में डामर निकालते तीन लोग मिले। इनमें मथुरा व स्थानीय लोग शामिल हैं। सीओ ने बताया कि चोरी का डामर की सूचना थी। टैंकर को खड़ा कराया गया है और पकड़े गए लोगों से साक्ष्य मांगने के साथ ही जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *