नवाबगंज स्थित वीएसएसडी डिग्री कॉलेज परिसर में तेंदुआ निकलने से हड़कंप मच गया

कानपुर में नवाबगंज स्थित वीएसएसडी डिग्री कॉलेज परिसर में तेंदुआ निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात कॉलेज परिसर में कुछ हलचल होने पर कर्मचारियों ने सीसीटीवी देखा।
जिसमें तेंदुआ दिखने की पुष्टि हुई। आनन-फानन कर्मचारियों ने वन विभाग व संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर प्रशासन, वन विभाग और नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।प्राचार्य विपिन कौशिक के मुताबिक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि दो तीन दिन से कॉलेज के अंदर कुत्तों की संख्या भी कम हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ उस क्षेत्र में कई दिनों से है। तेंदुआ निकलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल मे छुपे होने के कारण तेंदुआ नजर नहीं आया। ड्रोन से सर्च अभियान शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *