सनिगवां स्थिति माही हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समन्वय प्रमुख रविशंकर शुक्ला व जिलाध्यक्ष हेमन्त सेंगर व माही हॉस्पिटल के डॉ उमेश शर्मा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सन 1990 में 21 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक लाखों कारसेवक अयोध्या में जुट गए थे।
जिन पर तत्कालीन मुलायम सरकार ने गोलियां चलवा दी थी, जिसमें दो सगे भाई रामकुमार कोठारी व शरद कुमार कोठारी को दो नवंबर के दिन सबसे पहले गोली मारी गई थी। उन्हीं कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बजरंग दल 28 नवंबर को प्रतिवर्ष हुतात्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2021-11-28
