कानपुर देहात l आज दिनांक 28.11.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में पुलिस लाइन में वामा सारथी के तहत निःशुल्क स्वाथ्य शिविर व कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया जिसमें गौरी मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल जैनपुर के डॉ0 संजय त्रिपाठी वरिष्ठ फिजिसीयन व उनकी टीम द्वारा पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार के बच्चे व महिलाओं तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों को स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्रीमती प्राची चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
2021-11-29
