कानपुर देहात सदर अकबरपुर एसडीएम ने निरीक्षण कर देखी बूथों की व्यवस्था, लोगों को किया जागरूक

कानपुर देहात में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर रविवार को अकबकपुर क्षेत्र के बेवन गांव में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बूथ संख्या 288 प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ कमलेश कुमारी को मतदाता सूची में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बीएलओ कमलेश कुमारी सही जानकारी नहीं दे सकी। वहीं बूथ से संबंधित 10 घरों में पांच युवाओं का नाम सूची में न शामिल करने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। कुईतखेड़ा गांव में बूथ संख्या 291 पर महिला अनुपात खराब मिलने बीएलओ मोहम्मद शमीम को चेतावनी दी गई। बूथ संख्या 292 में बीएलओ कल्पना शुक्ला की ओर से लापरवाही बरतने पर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं सीधामऊ गांव में नायब तहसीलदार रविद्र मिश्रा ने निरीक्षण किया, जिसमें लापरवाही मिलने पर बीएलओ अपर्णा तिवारी व ज्ञान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं ग्रामीणों से कहा कि मतदान आपका अधिकार है इसलिए जरूर इसे करें। साथ ही मतदाता कार्ड जिनका न बना हो उसे अवश्य बनवा लें कोई समस्या हो तो उनसे व अधिकारियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *