कानपुर, झींझक : करीब तीन माह पूर्व कस्बा के ओमनगर निवासी एक महिला मौत पर स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कस्बा निवासी दिवंगत के पति, सास, ससुर सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सिंहपुर कछार थाना बिठूर
कानपुर निवासी राधा देवी पत्नी हरी किशन ने पूर्व में न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि पुत्री कुसमा का विवाह 17 वर्ष पूर्व झींझक कस्बे के ओम नगर निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही दहेज में एक लाख रुपए व बाइक की मांग पूरी न करने पर पति, ससुर सुखराम, जेठानी गीता व उसके पुत्र ऋषि ने पुत्री का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। वहीं अगस्त 2021 में पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआइ अनुज अवस्थी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
