घरेलू विवाद के कारण पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बिधूना शशिभूषण मिश्र के नेतृत्व में रविवार को पंजीकृत धारा 302 आई0पी0सी0 के वांछित अभिंयुक्त पिन्टू उर्फ बृजेश पुत्र स्व0 महावीर नि0 नौगवां थाना बिधूना जनपद औरैया को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर बेला तिराहा नदी पुल से 100 कदम पहले आवश्यक घेराबंदी करते हुए दविश देकर समय करीब करीब सवा 11 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी (टकोरा) बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया। बताते चलें कि थाना बिधूना के गांव नौगांवा निवासी महावीर सिंह (53) पुत्र दुर्जन सिंह शनिवार शाम चारपाई पर बैठे थे तभी बड़ा बेटा बृजेश कुमार नशे की हालत में आया और किसी बात पर विवाद करने लगा। अचानक उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बिधूना के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र, उ0नि0 देशराज सिंह, का0 मनीष कुमार,.का0 अजय कुमार आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *