आज सखी केंद्र के तत्वाधान में दिनांक 29 नवंबर 2021 को जूही, सहदुल्लहपुर, खल्वा, जगईपुरवा, संतलाल का हाता एवं खलासी लाइन में 16 डेज ऑफ़ एक्टिविज्म के पाँचवे दिन स्पीक अप कैंपेन के तहत कार्यक्रम हुआ।
क्षेत्रीय महिलाओ ने रैली, मानवश्रृंखला एवं शपथ ग्रहण करके महिला हिंसा को ख़त्म करने व लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करी।
साथ ही एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में महिला शशक्तिकरण, नेतृत्वक्षमता निर्माण एवं महिला अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी ।
साथ ही सभी बस्तियों में इ-श्रम कार्ड बनाने हेतु कैंप लगवाया गया। जिससे क्षेत्र के लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सकेगा। जिसमे लगभग 150 लोगो का रजिस्ट्रेशन हुआ।
आज के इस कार्यक्रम में माया कुरील, माया सिंह, पुष्पा तिवारी, अर्चना पांडेय, प्रभावती , ममता गुप्ता, कंचन शर्मा, किरण तिवारी, मीना की सहभागिता रही।
