बिधनू में तेज रफ्तार टेंपो पत्थर से टकराकर पलटी

बिधनू में तेज रफ्तार टेंपो पत्थर से टकराकर पलटी, महिला की दबकर मौत, चालक फरार
Mon, 29 Nov 2021
कानपुर आउटर थाना क्षेत्र के कठेरुआ से कठारा मार्ग पर मील पत्थर से टकराकर तेज रफ्तार टेंपो पलट गई। जिसमें बैठी महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। स्वजन महिला का बैग और जेवर गायब होने का आरोप लगाया है।

काठरा -भारतपुर निवासी किसान देवेंद्र सिंह की 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी दो दिन पहले नौबस्ता स्थित एक रिश्तेदाए के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। सोमवार सुबह वह नौबस्ता से कठेरुआ टेंपो स्टैंड उतरकर काठरा के लिए दूसरी टेंपो में बैठी। सवारियां न होने पर चालक महिला को लेकर चल दिया। काठरा मार्ग पर मुर्गी फार्म हाउस के सामने टेंपो मील पत्थर से टकराकर पलट गई। जिसमे दबकर विमला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर स्वजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पति देवेंद्र ने पत्नी के जेवर और बैग गायब होने का आरोप लगाया। पुलिस के चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर स्वजन को शांत कराया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही। जेवर व बैग पति देवेंद्र ने मौके से उठाकर एक पारिवारिक व्यक्ति को पकड़ा दिया था। गायब होने का आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *